सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर आ रहे धारावाहिक `बड़े अच्छे लगते हैं' में करन मेहरा ने एंट्री ले ली है। करन मेहरा को हम रियलिटी शो `सास वर्सेज बहू’ के होस्ट के तौर पर देख चुके हैं। शो `अमृत मंथन’ में वे युग के निगेटिव किरदार में भी काफी मशहूर हुए हैं।
अब शो `बड़े अच्छे लगते हैं’ में विक्रम बने जय कालरा के छोटे भाई के तौर पर शामिल हो गए हैं। शो में उनके साथ राम कपूर जैसे सशक्त अदाकार हैं।
वे कहते हैं कि जब साथ में अच्छे एक्टर होते हैं, तो उनका प्रभाव आपकी एक्टिंग पर भी अच्छा ही पड़ता है। शो की टीम मेरे लिए एक फैमिली की तरह है।' अपने किरदार को तराशने के लिए उन्होंने प्रेरणा कहां से ली?
करन कहते हैं कि जब मुझे मेरा किरदार समझाया गया, तो बताया गया कि किरदार `कल हो न हो’ या `कॉकटेल’ के सैफ की तरह का कैरेक्टर है।
मैं उसी लीक पर चल रहा हूं।' अपने बारे में करन कुछ यूं बताते हैं, `मैं एक नॉन डांसर एक्टर हूं। मैं अपने रोल की मजबूती देखता हूं। मैं खुद का ही बहुत बड़ा फैन हूं।' क्या बात है करन!