फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pornography Case: फिर खारिज हुई गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका, वकील ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Tue, 07 Sep 2021 12:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 
  • गहना के वकील ने कहा सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
  • अश्लील वीडियो को अपलोड करने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी 
विज्ञापन
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की पोर्नोग्राफी मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके वकील का कहना है कि वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। बता दें कि गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। बता दें कि मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित उनकी कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने FIR दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


कोर्ट से लगा झटका
 

बता दें कि गहना वशिष्ठ ने बॉम्बे हाईकोर्ट से पहले सेंशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। लेकिन वहां पर उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें बड़ा झटका दिया था।  जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। बता दें कि राज कुंद्रा से पहले अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गहना वशिष्ठ को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।  बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद गहना वशिष्ठ की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही गहना ने उनके खिलाफ दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन

गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

गहना ने लिया था राज का पक्ष 

बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने लम्बी पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गहना वशिष्ठ उनका पक्ष लेती हुईं नजर आई थीं। गहना वशिष्ठ ने इस मामले में अपना नाम सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज अपलोड की  थी और साथ ही कई लाइव सेशन करते हुए अपनी सफाई दी थी।  गहना वशिष्ठ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ने उनसे 15 लाख रुपए की मांग की है। एक्ट्रेस ने कहा है कि पुलिस ने उनसे कहा है कि अगर वह ये पैसे देनी हैं तो उनकी गिरफ्तारी रुक जाएगी। 

70 से अधिक विज्ञापनो में किया काम 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है। राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद गहना भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें