फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: राशन की कमी से टूटा इस प्रतियोगी के सब्र का बांध, बिग बॉस को दे दी कानूनी कार्रवाई की धमकी!

Wed, 26 Jun 2024 08:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' में राशन की कमी होने पर एक प्रतियोगी ने अपना आपा खो दिया। साथ ही निर्माताओं को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 3' अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। प्रतियोगी पहले दिन से ही षड़यंत्र रचते नजर आ रहे हैं। शो में कई हंगामे और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल चुके हैं। हालिया एपिसोड में प्रतिभागी राशन टास्क हार गए। इसके बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर घरवालों के राशन में कटौती कर दी। इसी बीच सना मकबूल, बिग बॉस से खाने को लेकर शिकायत करती नजर आईं। साथ ही महज पानी और फलों पर जीवित रहने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे प्रतिभागी समेत बिग बॉस भी दंग रह गए। 

सना मकबूल की बिग बॉस को धमकी

हालिया एपिसोड में सना मकबूल ने खाने की कमी के कारण अपना आपा खो दिया और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। उन्होंने निर्माताओं की आलोचना की और कहा कि भुखमरी मेरे कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है और अगर यह मामला है, तो हम कानूनी रूप से चीजों से निपटेंगे।' अनजान लोगों के लिए घर के सदस्यों को दिए गए बजट के मुकाबले राशन खत्म हो गया जिसके बाद बिग बॉस ने उनसे केवल फल और पानी पर जीवित रहने को कहा।

विज्ञापन


Nagarjuna: नागार्जुन के बाद दिव्यांग प्रशंसक से मिले उनके बॉडीगार्ड, धक्का देने पर मांगी माफी, मिलाया हाथ

दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स     

एक्स हैंडल बिग बॉस तक पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं, इस पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'सना मकबूल यह सब सिर्फ फुटेज के लिए कर रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'बिग बॉस धैर्य का खेल है... ना तो ये रुबीना हैं ना ये पहले वाले बिग बॉस हैं।' वहीं, एक अन्य ने सना का समर्थन करते हुए लिखा, 'यह सही नहीं हैं कि आप उन्हें अपने शो में ले रहे हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।' एक प्रशंसक ने यह भी कहा, 'लोगों को बुनियादी राशन नहीं देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है, भले ही उन्होंने पिछले राशन का कितना भी कुप्रबंधन किया हो, यह पहले बेहतर हुआ करता था जब असीमित बुनियादी राशन हुआ करता था और लोगों को लक्जरी राशन के लिए लड़ना पड़ता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Matthew Perry: 'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी के मौत मामले ने लिया नया मोड़, कई लोगों पर लगेंगे आरोप?

इस हफ्ते कटेगा इस प्रतियोगी का पत्ता!

'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, साई केतन राव, सना मकबूल, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया और अन्य शामिल हैं। वहीं, इस शो की मेजबानी की कमान अनिल कपूर ने संभाली है। जानकारी हो कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिवानी कुमारी और नीरज गोयत नॉमिनेट हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते नीरज गोयत का पत्ता कटने वाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें