प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर सबको बता दिया है कि जो वह कहते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी विनर ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले चेतावनी जारी की थी कि वह शो का सिस्टम हिलाकर रख देंगे और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। गुरुग्राम में जन्में एल्विश यादव ने महज 24 साल की उम्र में बिग बॉस के मंच से तो सबका दिल जीता ही, लेकिन वह इससे पहले भी लोगों के बीच चर्चा में बने रहते थे। दरअसल, एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने 2016 में अपना यह सफर शुरू किया था। एल्विश के यूट्यूब पर तीन चैनल हैं, जिनके जरिए वह फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
Taali Review: गौरी की कहानी में सुष्मिता की अदाकारी ने फूंके प्राण, ‘मैं अटल हूं’ से पहले रवि जाधव की ‘ताली’
यूट्यूब के साथ यहां से करते हैं कमाई
एल्विश यादव का हरियाणवी अंदाज फैंस को खूब लुभाता है और वह अपने इसी स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। वह व्लॉग्स, शॉर्ट फिल्म्स और यहां तक की सेलेब्स को रोस्ट करते हुए वीडियोज भी बनाते हैं, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आता है। एल्विश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह हर महीने अपनी वीडियोज के जरिए करीब आठ से 10 लाख रुपये तक कमाते हैं। लेकिन उनका काम यहीं तक सीमित नहीं है। यूट्यूब से पैसा कमाने के बाद एल्विश ने उसे कई और बिजनेस में इन्वेस्ट किया, जिनसे वह बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
Fighter: फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा 'फाइटर' का फर्स्ट लुक
लग्जरी लाइफ जीते हैं एल्विश यादव
अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर हासिल की इस कमाई से एल्विश ने खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड भी खोला है। इसके साथ ही यूट्यूबर का एक एनजीओ भी है। करोड़ों में खेलने वाले एल्विश यादव की लाइफस्टाइल राजा-महाराजाओं से कम नहीं है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें पोर्शे 718 बॉक्सटर सबसे महंगी है। इस गाड़ी की कीमत 1.70 करोड़ से ज्यादा है। एल्विश यादव को गाड़ियों के साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने का भी शौक है।
Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट