फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Budget Serials: फिल्मों को टक्कर देता है सीरियल्स का बजट, मेकर्स द्वारा खर्च की गई रकम जान फट जाएंगी आंखें

Sun, 13 Aug 2023 11:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

घर-घर में देखे जाने वाले सीरियल्स को देखकर सभी की आंखें चुंधिया जाती हैं और इसके पीछे भी इनको बनाने में लगा मोटी रकम होती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टीवी सीरियल्स के बारे में जिनका बजट सुनकर आप कहेंगे कि इनके आगे फिल्में भी फेल हैं।
विज्ञापन
टीवी सीरियल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा हर दिन तरक्की कर रहा है। नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ पर्दे पर धूम-धड़ाका करने वाली इन फिल्मों का बजट भी आसमान छू रहा है। जहां पहले एक बेहतरीन फिल्म 50 से 60 करोड़ के बजट में बन जाया करती थी, वहीं अब बिग बजट फिल्मों को बनाने में तकरीबन 500 से 600 करोड़ रुपये की भारी रकम लगती है। जैसे-जैसे बड़ा पर्दा दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वैसे-वैसे छोटे पर्दे का कद भी बड़ा होता जा रहा है। घर-घर में देखे जाने वाले सीरियल्स को देखकर सभी की आंखें चुंधिया जाती हैं और इसके पीछे भी इनको बनाने में लगा मोटी रकम होती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टीवी सीरियल्स के बारे में जिनका बजट सुनकर आप कहेंगे कि इनके आगे फिल्में भी फेल हैं।

विज्ञापन

जोधा अकबर - फोटो : Social media
जोधा अकबर
रजत टोकस और परिधि शर्मा स्टारर यह ऐतिहासिक सीरियल आज भी लोगों के दिलों की धड़कनें तेज कर देता है। इस सीरियल के एक-एक कलाकार ने फैंस के दिलों पर इस कदर छाप छोड़ी है कि यह ऑफ-एयर होने के इतने समय बाद भी दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस सीरियल की हर एक चीज को इस तरह से प्लान किया गया था कि पर्दे पर वह भव्य लगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जोधा अकबर' के एक एपिसोड को बनाने में नौ लाख रुपए खर्च किए जाते थे।

नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नागिन 6
एकता कपूर की चर्चित साइंस फिक्शन सीरीज 'नागिन' टीवी के हिट सीरियल्स में शुमार है। ऐसे में फैंस को हमेशा इसके नए सीजन का इंतजार रहता है। लोगों के बीच इसकी दीवानगी का आलम यह है कि अभी तक 'नागिन' के छह सीजन आ चुके हैं। छठवें सीजन में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आई थीं और इस सीजन की पॉपुलैरिटी भी खूब थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस शो के लिए एकता कपूर ने 130 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था।

पोरस - फोटो : social media
पोरस
भारतीय इतिहास के महान राजा पोरस की कहानी को पर्दे पर लाने वाला यह सीरियल साल 2017 में रिलीज किया गया था। इस सीरियल के 260 एपिसोड बनाए जाने की बात हुई थी। इसके एक एपिसोड पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होता था, लेकिन सीरियल के कुल मिलाकर 299 एपिसोड ऑन-एयर किए गए। इसका नतीजा यह हुआ कि 'पोरस' का बजट 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह शो वैसे तो दर्शकों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ था, लेकिन अपने बजट के चलते इसकी चर्चा खूब हुई।
विज्ञापन

आज से शुरू हो रहा बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियां बटोरने लगता है। दरअसल, दर्शकों को हमेशा यह जानने की इच्छा रहती है कि आखिर नए सीजन में फैंस को लुभाने के लिए मेकर्स कौन सी थीम लेकर आएंगे। ऐसे में दर्शकों की अपेक्षा को पूरा करने के लिए मेकर्स तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं और इसके लिए उन्हें एक एपिसोड में लगभग दो से चार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें