फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Winners: महिलाएं या पुरुष, बिग बॉस के खिताब को सबसे ज्यादा बार किसने जीता? यहां जानें

Sat, 27 Jan 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 17 के विनर का एलान होने मे कुछ ही घंटे बचे हैं। शो के फाइनल में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडवाला, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2006 में पहली बार प्रसारित होने के बाद से बिग बॉस अब भी टीवी पर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इतने वर्षों में इस शो में काफी बदलाव आए हैं। पहले सीजन में इसकी मेजबानी अरशद वारसी ने की थी। हालांकि, लंबे समय से अब इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। 28 जनवरी को शो के 17वें सीजन का विनर मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिग बॉस का खिताब महिलाओं और पुरुषों में सबसे ज्यादा बार किसने जीता।

विज्ञापन

Bigg Boss 17: विक्की की हरकतों से नाराज हुईं अंकिता, रोहित शेट्टी के सामने बोलीं - थप्पड़ खाएगा वो जोर का

महिलाओं ने आठ बार जीता खिताब
बिग बॉस के ज्यादातर कई सीजन में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। शो की सबसे पहली महिला विजेता अभिनेत्री श्वेता तिवारी थीं। उन्होंने चौथा सीजन जीता था। वहीं  जूही परमार ने पांचवां, उर्वशी ढोलकिया ने छठवां, गौहर खान ने सातवां, शिल्पा शिंदे ने 11वां, दीपिका कक्कड़ ने 12वां, रुबीना दिलैक ने 14वां और तेजस्वी प्रकाश ने 15वां सीजन अपने नाम किया था।

पुरुष भी नहीं किसी से पीछे
बिग बॉस का पहला सीजन मशहूर अभिनेता राहुल रॉय ने जीता था। वहीं, दूसरे सीजन को आशुतोष कौशिक, तीसरा सीजन विंदू दारा सिंह, गौतम गुलाटी ने आठवां, प्रिंस नरूला ने नौवां, मनवीर गुर्जर ने 10वां, सिद्धार्थ शुक्ला ने 13वां और एमसी स्टैन ने 16वां सीजन अपनी जीत का परचम लहराया था। देखा जाए तो महिलाएं और पुरुष दोनों ने यह आठ-आठ बार अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

17वें सीजन की जंग नहीं है आसान
बिग बॉस 17 के विनर का एलान होने मे कुछ ही घंटे बचे हैं। शो के फाइनल में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडवाला, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सभी प्रतिभागियों इस बार एक दूसरे को कड़ी टक्कट देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी के फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि जीत की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।
Fighter Day 3 BO Collection: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाया ‘फाइटर’, कलेक्शन में 50 फीसदी की भारी गिरावट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें