'बिग बॉस 18' से बाहर हुईं वायरल भाभी?
चर्चा है कि कंटेंट क्रिएटर हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी कथित तौर पर 'बिग बॉस 18' से बाहर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हेमा शर्मा के 'बिग बॉस 18' से बाहर होने की अफवाहों का बाजार गर्म है। हेमा ने 'बिग बॉस 18' के अपने शुरुआती दिन साथी प्रतियोगी तजिंदर सिंह बग्गा के साथ जेल के अंदर बिताए। हालांकि, दर्शकों को उनके व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानने से पहले ही कथित तौर पर उन्हें रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ये सदस्य भी हैं नॉमिनेटेड
कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18'?
जहां तक 'बिग बॉस 18' की बात है तो यह सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और सप्ताहांत पर रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होता है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो जियो सिनेमा और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।