फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: शो की टाइमिंग में होगा बदलाव, क्या अब शुक्रवार की जगह शनिवार को कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे सलमान?

Mon, 28 Nov 2022 01:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिग बॉस का 16वां सीजन सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार आ रहे ट्विस्ट की वजह से सलमान खान का यह शो हाईएस्ट रेटिंग बनाए हुए है। इसी बीच बिग बॉस के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के रिएलिटी शो की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार और रविवार को शो तय समय से पहले टेलीकास्ट होगा। इतना ही नहीं खबरें ये भी हा रही हैं कि दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए शो में कुछ धमाकेदार होने वाला है।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें- Jeeva: खलनायकों के इन बेटों की बॉलीवुड में नहीं चमक सकी किस्मत, अब मशहूर विलेन रंजीत के बेटे की बारी

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को शो तय समय से पहले यानी 9:30 बजे टेलीकास्ट होने वाला है। कहा जा रहा है कि 'झलक दिखला जा 10' के खत्म हो जाने की वजह से 'बिग बॉस' की टाइमिंग में बदलाव किए जा रहे हैं। लेकिन, यह बदलाव सिर्फ शनिवार और रविवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले शो के लिए किए गए हैं। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बिग बॉस तय समय पर ही आएगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की एक चाल ने निमृत को बनाया घर का नया कैप्टन, भड़कीं टीना दत्ता ने छेड़ दी बगावत
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक शो की टाइमिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। टाइमिंग के अलावा 'वीकएंड का वार' के फॉर्मेट में भी बदलाव करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स, शो के मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि सलमान खान को हमेशा की तरह शनिवार और रविवार वाले एपिसोड में लाया जाए। यूजर्स का कहना है कि हर सीजन में सलमान 'शुक्रवार का वार' नहीं बल्कि 'शनिवार का वार' लेकर आते थे। इसलिए इस साल भी उन्हें 'शनिवार का वार' की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- IFFI: भारत यात्रा से रोके गए ईरान के फिल्म निर्माता, हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया था, पासपोर्ट जब्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें