'बिग बॉस 16' जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, शो में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच गहमागहमी देखने को मिली। प्रियंका को जब अंकित की उन्हें लेकर सौंदर्य से बात करने के बारे में पता चलता है, तो वह आगबबूला हो जाती हैं। वहीं, इस झगड़े के बारे में सुनकर साजिद खान को अपने पुराने प्यार की याद आ जाती है।