'बिग बॉस 16' के जारी किए गए एक नए प्रोमो में सब घरवाले एक गेम खेल रहे हैं, जिसमें प्रियंका को एक स्टेटमेंट पढ़ने के लिए मिलता है। प्रियंका के लिए यह बात और किसी ने नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त अंकित ने कही थी, जिसे पढ़ वह आगबबूला हो जाती हैं। प्रियंका अंकित के ऊपर कीचड़ भी फेंक देती हैं और इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ता है। अंकित को डिफेंड करने की कोशिश सौंदर्या को भी भारी पड़ जाती है क्योंकि प्रियंका उन्हें खूब खरी-खोटी सुना देती हैं।
KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर नन्हे प्रतिभागी ने किया अमिताभ बच्चन की नाक में दम, सीट छोड़ भागे बिग बी
अंकित प्रियंका को समझाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वह एक बात भी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। जब अंकित उन्हें समझाने जाते हैं तो वह जोर-जोर से चिल्लाकर कहती हैं, 'मेरे बारे में क्या बोल रहे हो तुम। गेम खेलने आई हूं मैं? अच्छे से जानते हो मेरा नेचर गेम खेलना का नहीं है। तेरा है....पागल समझ रखा है।' इतना सब सुनने के बाद अंकित भी गुस्से में पागल हो जाते हैं और जोर से चिल्लाने लगते हैं। आखिरी में प्रियंका जब जोर-जोर से रो रही होती हैं, तब भी अंकित उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर दोनों में बहस बढ़ जाती है और सुलह नहीं हो पाती है।
Shahrukh Khan: रोमांस के किंग पर सवार हुआ एक्शन का भूत! बोले- अब मैं मिशन इंपॉसिबल जैसी फिल्में करना चाहता हूं
आपको बता दें, अंकित और प्रियंका एक ही शो में काम किया करते थे। जब से दोनों 'बिग बॉस 16' में आए हैं, तभी से लोग इन्हें दोस्त से कुछ ज्यादा समझ रहे थे। हालांकि, दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, पर कहीं न कहीं प्रियंका के दिल में अंकित के लिए फीलिंग्स हैं, जो स्क्रीन पर दिख ही जाती हैं। अब दोनों के बीच हुई इस लड़ाई का क्या फैसला निकलता है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन, फिलहाल जारी हुए इस प्रोमो ने बता दिया है कि आने वाले एपिसोड्स में घर में घमासान देखने को मिलने वाला है।
Hansika Motwani: अपनी मेहंदी की रस्म में लाल शरारा पहन ठुमकती नजर आईं हंसिका मोटवानी, तस्वीरें हो रहीं वायरल