बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें शालीन भनोट कॉन्फ्रेंस रूम में नजर आते हैं और बिग बॉस उनकी क्लास लगाते हैं। इसके बाद शालीन गुस्से में आकर काफी कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं। शालीन कहते हैं मेरे को कोई बात करने वाला नहीं हैं इस घर में।
बिग बॉस का सीजन 16 इस बार काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें सभी कंटेस्टेंट अपने बयानों और घर में एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ों को लेकर विवादों में बने रहे हैं। फिलहाल बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर एक कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। इस बीच सभी कंटेस्टेंट अपना अपना गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है।
विज्ञापन
शालीन ने कहा यह घर काटता है
बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में शालीन कॉन्फ्रेंस रूम में दिखाई देते हैं। जहां पर बिग बॉस शालीन को काफी कुछ सुनाते हैं। जिसके बाद शालीन बेहद गुस्से में नजर आते हैं। शालीन बिग बॉस से पूछते हैं कि क्या यह कमरा साउंड प्रूफ है। जिस पर बिग बॉस कहते हैं हां यह साउंड प्रूफ है। इसके बाद शालीन गुस्से में काफी कुछ कहते हैं। शालीन कहते हैं कि मेरे से कोई बात करने वाला नहीं है इस घर में, यह घर काट रहा है, मुझे यहां से बाहर निकलना है। आने वाला यह एपिसोड आज रात को 9 बजे दिखाया जाएगा।
शालीन-टीना के बीच हुई लड़ाई
वहीं, शालीन बीते एपिसोड में प्रियंका और टीना का साथ छोड़कर एक अलग ग्रुप में नजर आते हैं। शालीन निमृत के साथ रहकर उसे अपने साथ मिलाने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, बीते एपिसोड में शालीन और टीना बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आए थे। साथ ही दोनों एक दूसरे के ऊपर कई इल्जाम लगाए हैं। प्रतियोगियों की बात की जाए तो शो के दौरान सभी अपने हिसाब से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले के लिए चली 'गोलियां', निमृत की कैप्टंसी अब भी बरकरार