बिग बॉस का टिकट टू फिनाले वीक काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बीते दिन घरवालों ने निमृत के खिलाफ शिव को मुकाबले के लिए चुना था। सभी कंटेस्टेंट्स ने बुधवार को माना था कि शिव कैप्टंसी के लिए निमृत से ज्यादा हकदार है। ताजा एपिसोड में निमृत और शिव के बीच मुकाबला देखने को मिला। ताजा एपिसोड में बिग बॉस सभी को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और टिकट टू फिनाले के लिए होने वाले मुकाबले के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें- Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बिग बॉस बताते हैं कि इस टास्क में शिव और निमृत के नाम के कटआउट लगे हुए हैं। बिग बॉस बताते हैं कि घर के सदस्यों को उस कटआउट पर गोली लगानी है जिन्हें वो घर का कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि जिस सदस्य के कटआउट पर ज्यादा गोली होगी वह यह गेम हार जाएगा। बिग बॉस के इस एलान के बाद यह कार्य शुरू हो जाता है। पहली गोली टीना पकड़ती हैं और वह निमृत के खिलाफ बोलते हुए गोली को उनके कटआउट पर लगाती हैं। इसके बाद दूसरी गोली सौंदर्या पकड़ती हैं और वह निमृत की साइड लेती हैं।
यह भी पढ़ें- Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना
तीसरे राउंड में शालीन के हाथ मौका लगता है। वह भी निमृत को कैप्टंसी के ज्यादा योग्य मानते हैं। इसके बाद चौथे राउंड में बाजी फिर सौंदर्या के हाथ लगती है। वह फिर से शिव के खिलाफ वोट करती हैं। इस पूरे टास्क में सबसे ज्यादा गोली शिव के कटआउट में नजर आती है, जिसकी वजह से बिग बॉस निमृत को इस टास्क का विजेता घोषित कर देते हैं। बिग बॉस सभी के सामने एलान करते हैं कि टिकट टू फिनाले अभी भी निमृत के पास बरकरार है।