जिसके बाद विरोधी टीम के सदस्य उमर और उनकी टीम के अन्य सदस्यों को अपनी जगह से हटाने के लिए उन्हें अलग- अलग तरीकों से परेशान करते दिखाई दिए। इस दौरान उमर रियाज को जमकर टॉर्चर किया गया। विरोधी टीम ने उनको जोकर तक बना डाला। ऐसे में करण कुंद्रा उमर रियाज की इस हालत का मजाक बनाते नजर आए। करण ने शमिता शेट्टी से कहा कि उमर रियाज इसी लायक है। उमर तो एक गधा है।
उमर रियाज का इस तरह मजाक उड़ाना फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करण कुंद्रा को जमकर खरी- खोटी सुना डाली। एक फैन ने भड़कते हुए लिखा, करण कुंद्रा शमिता शेट्टी को भड़काने की कोशिश कर रहा है। मेकर्स को ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।
वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, बिग बॉस मेकर्स उमर को शो में जगह नहीं दे रहे हैं। वह करण कुंद्रा को सपोर्ट कर रहे हैं जो अपने गेम के लिए उमर की इमेज खराब कर रहा है।