फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिएक्शन: कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें, गौहर खान बोलीं- तुम एक अच्छी पार्टी के साथ हो...

Thu, 28 Oct 2021 03:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काम्या के कांग्रेस में शामिल होने पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने लिखा- आपको बहुत बहुत बधाई काम्या, आप बिल्कुल सही जगह है।
विज्ञापन
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत का राजनीति से हमेशा ही गहरा संबंध रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से कलाकार राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं और कुछ सितारों को इसमें जबरदस्त सफलता भी मिली है। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। काम्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।

विज्ञापन


कांग्रेस में आने के बाद काम्या ने साझा किया पोस्ट

मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेसिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब कांग्रेस में आने के बाद काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है जिस पर सभी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।


ANI - फोटो : Social Media
इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा, 'नए सफर की खूबसूरत शुरुआत'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'भाई जगताप, तहसीनपूनावाला का बहुत धन्यवाद'। साथ ही लिखा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रतिनिधित्व में  काम करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
काम्या के कांग्रेस में शामिल होने पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने लिखा, 'आपको बहुत बहुत बधाई काम्या, आप बिल्कुल सही जगह है। लोकतंत्र, धर्मनिर्पेक्षता और भाईचारा, मुझे पता है आप इन सबमे और विकास लाएंगी'। वहीं राखी सावंत ने भी काम्या पंजाबी को बधाई दी है। वहीं शलभ दांग ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि, 'तुम एकदम सही जगह हो जहां तुम्हे होना चाहिए थे। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें