टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल भाभीजी घर पर है में अपने दमदार और मजेदार किरदार से लोगों का मनोरंजन करने वाले आसिफ शेख ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। शो में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका में नजर आने वाले आसिफ अब 57 साल के हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के पर एक पार्टी होस्ट की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।
उनके जन्मदिन के इस समारोह में उनकी पत्नी जेबा शेख, बेटे अलीजा और बेटी मरियम शामिल हुए। इसके अलावा इस अवसर पर शो भाबीजी घर पर है का का रील परिवार भी मौजूद था। आसिफ की पार्टी में रोहिताश्व गौर, नेहा पेंडसे, शुभांगी अत्रे, सौम्या टंडन और योगेश त्रिपाठी मस्ती करते नजर आए। साथ ही उनके करीबी दोस्त अतुल अग्निहोत्री और अनुभवी अभिनेत्री सुलभा आर्य भी उपस्थित थे।
अपने जन्मदिन समारोह के बारे में बात करते हुए आसिफ शेख ने कहा, “जन्मदिन हमेशा मेरे लिए खास रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन्हें याद दिलाता है कि वह अपने आसपास कुछ अविश्वसनीय लोगों के साथ रहे हैं। इस मनोरंजन उद्योग में तीन दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद, मुझे लगता है कि हर वह व्यक्ति जो मुझे पर्दे पर देखता है और मुझसे प्यार करता है, वह मेरे परिवार का हिस्सा है।"
उन्होंने आगे कहा कि अपने जन्मदिन पर मैं अपने प्रशंसकों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं और हमेशा उनके समर्थन की कामना करता हूं। काम, परिवार और उपलब्धियों के मामले में यह साल शानदार रहा है। मुझे इस जन्मदिन पर द वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान सबसे अच्छे उपहार के रूप में पहले ही मिल चुका है। मैं अभी भी इस बारे में सोचकर अभिभूत महसूस करता हूं।"