टेलीविजन हस्ती और वीजे अनुषा दांडेकर ने बिग बॉस 15 में उनके प्रवेश की अफवाहों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्या सच में वह बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश कर रही हैं। अनुषा ने इस वीडियो में फिल्टर का यूज किया है।अनुषा टीवी एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और कई बार पहले भी बिग बॉस 15 में जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। लेकिन उनके इस बारे के पोस्ट ने सबको सरप्राइज किया है। हालांकि उन्होंने खुद को अपनी जिंदगी की बॉस बताया है और कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाने की जरूरत नहीं है।
नये वीडियो क्लिप में अनुषा दांडेकर अपने बालों के साथ खेलती हुई दिख रही हैं। उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो के खत्म होते ही वह हंसने लगती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, सभी अफवाहें सच हैं ... मैं घर में प्रवेश कर रही हूं। वे मुझे इतना पैसा दे रहे हैं... पहले तो यह पर्याप्त नहीं था लेकिन अब मैंने एक बड़ी डील साइन की है, जाहिर है कि मैं वह मनोरंजक हूं। अनुषा ने आगे लिखा है, मैं अब एक अरबपति हूं ... ।