फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: ‘अनुपमां’ फेम माधवी गोगटे का कोरोना से निधन, रूपाली गांगुली ने तस्वीरें साझा कर जताया दुख

Mon, 22 Nov 2021 10:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

'अनुपमां' टीवी सीरियल में नजर आ चुकी अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। माधवी ने रविवार को अंतिम सांस ली। वहीं, अब सेलेब्स माधवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
माधवी गोगटे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखभरी खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमां’ में रूपाली गागुंली की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माधवी का रविवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और इसी वजह से उन्हें मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। माधवी 58 साल की थीं और वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री के निधन के बाद सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रूपाली गांगुली ने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है। रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी। माधवी ने अनुपमा सीरियल में पहले अनुपमा की मां का रोल निभाया था। बाद में उनकी जगह सविता प्रभुने को ले लिया गया।’ इसके साथ ही रूपाली गांगुली ने माधवी संग अपनी दो तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

माधवी गोगटे - फोटो : सोशल मीडिया
माधवी की दोस्त नीलू कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, ‘माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्ती नहीं... मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चली गई। दिल टूट गया है, तुम्हारी अभी जाने की उम्र नहीं थी। Damn Covid। काश जब तुमने मेरे मेसेज का जवाब नहीं दिया तो मैंने फोन उठाकर तुमसे बात कर ली होती। अब बस मैं पछता ही सकती हूं।’
विज्ञापन

माधवी गोगटे - फोटो : सोशल मीडिया
माधवी गोगटे इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय थीं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से पॉपुलैरिटी मिली। इस सीरियल में वह सूजल की मां के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा माधवी गोगटे ने ‘कोई अपना सा’, ‘ऐसा कभी सोचा ना था’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘अनुपमां’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए थे और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें