दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें व वीडियोज शेयर कीं, जिसमें वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियोज में देखा जा सकता है कि अंकिता खुशी से अपने पति और दोस्तों के बीच अपना बर्थडे केक काट रही हैं और फिर वह सबको एक-एक करके केक खिलाती हैं। इसके बाद सभी मिलकर खूब सारा डांस करते हैं। इसके अलावा, अंकिता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में सोती दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकिता संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अंकिता और विक्की एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। इस दौरान उनके पीछे का सनसेट इस तस्वीर को और ज्यादा सुंदर बना रहा है। इस तस्वीर के साथ विक्की जैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मिसेज जैन।’ इसके साथ विक्की ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है, जो दोनों के प्यार की निशानी है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की चर्चा लंबे समय तक सोशल मीडिया पर होती रही। इतना ही नहीं, दोनों की वेडिंग फोटोज भी फैंस के बीच खूब वायरल हुईं। अंकिता ने भी अपनी और विक्की की वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों अपनी शादी की हर रस्म को काफी एंजॉय से करते हुए नजर आए। वहीं, शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में पब्लिक प्लेस पर भी स्पॉट हुए। यहां पर अंकिता ब्लू कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत दिखीं, तो वहीं विक्की पैंट-शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान दोनों एक साथ काफी सुंदर लग रहे थे।