फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल जल्द करेंगे '24' की शूटिंग

Fri, 21 Dec 2012 04:35 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर निर्देशक अभिनव देव के साथ अमेरिकी टीवी शो '24' के कलाकारों के चयन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शो के लिए सेट निर्मित हो चुका है और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। अनिल ने हाल ही में इस धारावाहिक के अधिकार खरीदे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "शूटिंग जल्द शुरू होगी। एक सेट पूरा होने वाला है। इसकी शूटिंग कुर्ला के निकट होगी। शेष शूटिंग बाहर होगी। हम पूरी मुम्बई में शूटिंग करेंगे।"

अनिल ने ये भी कहा कि उनकी इच्छा सास-बहू छाप धारावाहिक बनाने की नहीं हैं। अनिल के मुताबिक, "यह रिएलटी शो नहीं है। इसमें कल्पना है। ऐसा धारावाहिक पहले कभी नहीं आया है। इसे निश्चित तौर पर दर्शक पसंद करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कपूर मानते हैं कि दर्शक समझदार हैं और वे अच्छी विषयवस्तु को स्वीकार करने के लिए तत्पर हैं। अब देखना होगा कि अनिल के दावे कितने सच होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें