फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण', 'महाभारत' की राह पर चला 'डांस इंडिया डांस', 11 साल बाद सीजन 2 का होगा प्रसारण

Sun, 12 Apr 2020 04:08 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 2' का फिर से प्रसारण करने जा रहा है
  • इस शो के दोबारा प्रासारित होने से शक्ति मोहन काफी खुश हैं
  • यह शो प्रत्येक रविवार दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा।
विज्ञापन
Dance India Dance, Shakti Mohan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'रामायण', 'महाभारत', 'शक्तिमान', 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'खिचड़ी' और 'ऑफिस ऑफिस' जैसे तमाम शोज के बाद जी टीवी अपने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 2' का फिर से प्रसारण करने जा रहा है। यह शो लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। खास तौर पर डांस पसंद करने वाले युवाओं के लिए तो यह शो मनोरंजन का धमाका रहा है।

विज्ञापन


इस शो की विजेता शक्ति मोहन थीं वहीं धर्मेंश को दूसरा स्थान हासिल हुआ था। टीवी पर इस शो के दोबारा प्रासारित होने से शक्ति मोहन काफी खुश हैं। इस शो के माध्यम से वह फिर एक बार अपनी पुरानी यादों को जीने के लिए बेकरार हैं। यह शो प्रत्येक रविवार दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा।

अपना उत्साह साझा करते हुए शक्ति मोहन ने कहा, 'उस समय हम डांस प्रैक्टिस और अपनी तैयारियों में ही व्यस्त रहते थें, उस वजह से हमें समय ही नहीं मिल पाता था कि हम अपने आपको टीवी पर परफॉर्म करते हुए देखें। अब जबकि यह शो फिर एक बार टीवी पर दस्तक दे रहा है तो मैं पहली बार खुद को परफॉर्म करते हुए देखूंगी।
विज्ञापन


'डांस इंडिया डांस' ने हमें बहुत कुछ दिया है। यह ऐसा शो है जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। इस शो ने मुझे एक प्लेटफॉर्म दिया है और आज मैं जिस मुकाम पर हूं वहां पहुंचने में मदद की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि एक परफॉर्मर के तौर पर मुझमें कितना बदलाव आया है साथ ही मुझे पुरानी यादों को फिर से जीने का मौका मिलेगा।'

'डांस इंडिया डांस सीजन 2' 18 दिसंबर 2009 से 23 अप्रैल 2010 तक प्रसारित हुआ था।  इस शो में गीता कपूर, टेरेंस और रेमो डिसूजा जज के रूप में थें तो वहीं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंड मास्टर के तौर पर थें। इस सीजन में कुल 21 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। वहीं फाइनल में शक्ति मोहन, धर्मेंश, पुनीत पाठक और बिन्नी शर्मा ने जगह बनाई थी। वहीं पहले सीजन के विजेता सलमान युसुफ खान थें।
विज्ञापन


पढ़ें: लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें