फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू: अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा; फिल्म से किया गया था रिप्लेस, बोलीं- एक्टर की पत्नी को…

Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Tapsee Pannu On Film Industry: तापसी पन्नू ने अपनी एक बातचीत के दौरान अपने साथ एक फिल्म की कास्टिंग को लेकर हुई घटना को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे के कारण पर भी चर्चा की। जानें क्या बोलीं तापसी? 

विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही अपने फिल्मी सफर को भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी एक फिल्म के बारे में बातचीत की है, जिससे अकारण ही उन्हें निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन


उस घटना के बारे में क्या बोलीं तापसी? 
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में बिना किसी मदद के अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मगर नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने उस कड़वे अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि फिल्म के हीरो ने मेरी जगह किसी और को कास्ट कर लिया। कारण तो भगवान ही जाने। मैं तरह-तरह के कारण सोचती रहती हूं। मैं असुरक्षा की भावना समझ सकती हूं, मैं सोच सकती हूं कि वह किसी और को लेना चाहते थे, जिससे वह ज्यादा करीब हों। मैं कई कारण सोच सकती हूं, लेकिन मुझे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। मुझे बस इतना कहा गया कि वह मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहता थे।'

आगे अपनी बातचीत में तापसी ने कहा, ‘ मुझे कहा गया कि हीरो की पत्नी मुझे  पसंद नहीं करती। मुझे नहीं पता कि वो मुझे क्यों पसंद नहीं करती थी।’ हालांकि, तापसी ने अभिनेता या उनकी पत्नी का नाम नहीं लिया। 

 

विज्ञापन

तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

फिल्म इंडस्ट्री पर क्या बोलीं एक्ट्रेस 

बीते दिनों अपने एक अलग इंटरव्यू में तापसी ने अपनी निर्माता और निर्देशकों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने पीटीआई से हुई एक बातचीत में कहा, ‘हर कोई अपने कम्फर्ट जोन में जा रहा है और आजमाए हुए तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। उदाहरण के लिए, ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए, उनके पास पांच अभिनेत्रियों का एक समूह होता है जिन्हें वे कास्ट कर सकते हैं, और गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए, उनके पास पांच अभिनेत्रियों का एक और समूह होता है। मैंने इसी वजह से फिल्में ठुकराना शुरू कर दिया है, निर्माताओं से कहती हूं कि दर्शक आसानी से क्लाइमेक्स का अनुमान लगा लेंगे।’ 

विज्ञापन

गांधारी ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म ‘गांधारी’ में दिखीं थी तापसी 
तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म 'गांधारी' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन  देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में श्वक सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। छाया कदम को एक बार फिर दमदार अंदाज में देखा जा रहा है। फिल्म 03 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें