फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
एक्टर ने कैप्शन में क्या लिखा?
एक्टर ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘रेमो ने खुलकर बताया कि इस कट का उन पर क्या असर हुआ। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है और किसी अभिनेता द्वारा दिल-जान से किए गए काम के बाद फिल्म से सीन हटाए जाना असहनीय हो सकता है।एक अभिनेता के लिए ऐसी स्थिति का सामना करना मानसिक रूप से बहुत कष्टदायी होता है। चलिए इसे छोड़ देते हैं। क्या आपने फिल्म देखी? आपको पसंद आई या नहीं? मुझे बताइए। कृपया फिल्म देखने जाइए क्योंकि यह अच्छी है और इसमें मातृत्व की भावना जैसा सशक्त विषय है।’
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
फिल्म पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'द पैराडाइज' ने कल ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा से 43.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी भाषा में 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।