अक्षरा हासन और अभिनेता तनुज विरवानी का चार साल लंबा प्रेम संबंध रहा था, जिसके बाद दोनों का अलगाव हो गया था। हाल में ही अभिनेता ने अक्षरा के साथ रिश्ता टूटने और संपर्क न रखने को लेकर बात की है।
तनुज विरवानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सक्रिय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें साल 2017 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'इनसाइड एज' में वायु राघवन की भूमिका के लिए जाना जाता है।इसके अलावा वह ऑल्ट बालाजी के 'कोड एम' में जेनिफर विंगेट के साथ भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने इससे पहले सनी लियोन के साथ रोमांचक थ्रिलर 'वन नाइट स्टैंड' में भी काम किया था। अभिनय के अलावा वह अभिनेत्री अक्षरा हासन के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। हाल में ही अभिनेता ने अक्षरा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है।
विज्ञापन
अक्षरा हासन के साथ रहा था चार साल लंबा प्रेम संबंध
अक्षरा हासन साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। तनुज विरवानी और अक्षरा हासन लगभग चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, बाद में उनका यह रिश्ता टूट गया और आखिरकार दोनों अलग हो गए। अक्षरा की कुछ निजी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई थीं, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इस वजह से दोनों काफी समय से एक दूसरे से किसी तरह के संपर्क में नहीं हैं। हाल में ही तनुज ने इस पर खुलकर बात की है। वह सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा,"कभी-कभी जब आप अपने साथी के लिए सम्मान खो देते हैं, और जब आपको चाहिए, तो आप उनके लिए स्टैंड नहीं लेते हैं, तो मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन भूल नहीं सकता।"
Aaradhya Bachchan: सलवार-सूट पहनकर बप्पा के दरबार पहुंचीं आराध्या बच्चन, लोग बोले- अभिषेक नहीं दिखे?
विज्ञापन
अक्षरा से दोस्ती नहीं रखने पर बोले तनुज विरवानी
अभिनेता ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह अपने सभी पूर्व प्रेमिकाओं के साथ दोस्ती वाला बॉन्ड साझा करते हैं। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह सिर्फ अक्षरा के अलावा सभी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी कई पूर्व प्रेमिकाओं के साथ दोस्त बना हुआ हूं और दोस्ती से बढ़कर, हम सभी एक-दूसरे के लिए परस्पर सम्मान रखते हैं।" अभिनेता ने अक्षरा से संपर्क टूटने की वजह बताते हुए कहा कि जब उनके लिए कोई स्टैंड ना ले, तो वह माफ कर सकते हैं, लेकिन भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दोनों को दोस्ती रखने की भी जरुरत नहीं है, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं।