तापसी की ट्रोलिंग के इस मामले की जड़ में दो बातें हैं। पहली- भारतीय बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज का ओलंपिक से बाहर होना और दूसरी- तापसी के पति मैथियास बो, जो इन खिलाड़ियों के कोच हैं। तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया था।
ट्रोलिंग से इतर कुछ यूजर्स तापसी के साथ खड़े दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि अब पुरुषों को एक महिला द्वारा अपने पति का समर्थन करने से भी दिक्कत है, फिर यही लोग आकर कहेंगे कि लड़कियां समर्थन ही नहीं करती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोकतंत्र में उनकी राय दूसरों से अलग होने के चलते उनसे नफरत की जा रही है। लोग, ओलंपिक में हमारे देश और अपने पति का समर्थन करने के लिए तापसी से नफरत कर रहे हैं। बता दें कि तापसी पन्नू जल्द ही 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में अहम रोल में नजर आएंगी। 09 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
Rajkummar Rao: राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा के अभिनय की तारीफ की, 'IC 814: द कंधार हाईजैक' को लेकर बोले- इंतजार