सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी की भागीदारी से न केवल जांच में तेजी आएगी, बल्कि केस को लेकर दुखी फैंस के दिलों को भी सांत्वना मिलेगी। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मेरे भाई को गए 45 महीने हो गये हैं और हमें आज भी जवाब की तलाश है, पीएम मोदी जी कृपया हमारी मदद कीजिए और पता कीजिए की इस जांच में सीबीआई कहां तक पहुंची है, हमारी अपील है सुशांत के लिए न्याय पेंडिंग है।