आदिल खान और सोमी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आदिल ने आगे कहा कि उनकी कभी राखी से शादी हुई ही नहीं, क्योंकि जब वह उनके साथ थीं, तो पहले से ही शादीशुदा थीं। आदिल ने राखी पर उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया। आदिल ने कहा कि राखी उनके साथ होते हुए भी पहले से शादीशुदा थीं, जिसे लेकर केस चल रहा है। आदिल ने बताया कि राखी के साथ उनकी जिंदगी काफी खराब हो गई थी और सोमी के साथ वह एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।