फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan: 'मैदान को पसंद करेंगे दर्शक', सुनील शेट्टी का दावा, पोस्ट साझा कर फिल्म की टीम को दीं शुभकामनाएं

Wed, 10 Apr 2024 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन फुटबॉल को स्वर्णिम युग दिखाने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम के लाइफ पर बनी फिल्म 'मैदान' की चर्चा हर तरफ है। हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग की थी, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसी क्रम में अब हाल ही में, अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक पोस्ट साझा कर फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
 
विज्ञापन
मैदान, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी ने अपने एक्स हैंडल पर 'मैदान' की पूरी टीम को समर्पित करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा था । उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन हाथ में बैग और छाता लिए नजर आ रहे हैं। इस नोट में उन्होंने फिल्म की शानदार समीक्षा की और यह भी दावा किया फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा और निर्माता बोनी कपूर को बधाई दी है।
विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने दीं शुभकामनाएं
उन्होंने लिखा, “अरे ए जे! सड़क पर अफवाह यह है कि आपने इसे मैदान के साथ पार्क से बाहर निकाल दिया है! कुछ बेहतरीन समीक्षाएं सुनने को मिल रही है! अजय, बोनी सर और अमित शर्मा को बहुत-बहुत बधाई! #मैदान बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाएगी। उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बोनी कपूर ने कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सुनील शेट्टी।"
 

यह कलाकार आएंगे नजर
मैदान की सितारों से सजी स्क्रीनिंग में अजय देवगन, जान्हवी कपूर , अर्जुन कपूर , सान्या मल्होत्रा, मन्नारा चोपड़ा, जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी, अर्चना गौतम सहित अन्य लोग मौजूद थे। मैदान 1951-1962 के युग पर आधारित एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है और यह भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियामणि , गजराज राव, रूद्रनील घोष, मधुर मित्तल और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Randeep Hooda Shocking Truth: रणदीप हुड्डा का बड़ा खुलासा, इस फिल्म को करते वक्त जा सकती थी अभिनेता की जान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें