फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suchitra Pillai: खुद को बॉयफ्रेंड स्नैचर नहीं मानती हैं सुचित्रा, बोलीं- मैं प्रीति और लार्स के बीच नहीं आई

Sun, 12 May 2024 05:26 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

सुचित्रा पिल्लई को एक जमाने में लोग 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' के नाम से बुलाते थे। इस विषय पर बात करते हुए सुचित्रा कहती हैं, 'मैं अपने आप को 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' नहीं मानती हूं। यह अफवाह लोगों ने मेरे बारे में फैलाया था'। 
विज्ञापन
सुचित्रा पिल्लई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुचित्रा पिल्लई इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे 'द ब्रोकन न्यूज 2' में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस शो में उन्होंने सोनाली बेंद्रे और  जयदीप अहलावत के नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। आइए आपको बताते हैं सुचित्रा ने क्या कुछ कहा अपने करियर और निजी जिंदगी के बारे में। 
विज्ञापन


'बॉयफ्रेंड स्नैचर' के टैग से है एतराज 
सुचित्रा पिल्लई को एक जमाने में लोग 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' के नाम से बुलाते थे। इस विषय पर बात करते हुए सुचित्रा कहती हैं, 'मैं अपने आप को 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' नहीं मानती हूं। यह अफवाह लोगों ने मेरे बारे में फैलाया था। मैं कभी भी किसी के रिश्ते के बीच नहीं आई'। 

Anup Soni Deepfake Video: अनूप सोनी हुए डीपफेक का शिकार, लाखों लोगों ने देखा फर्जी वीडियो
विज्ञापन


लार्स केजेल्ड्सन और प्रीति के बीच मैं नहीं आई 
सुचित्रा पिल्लई अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरे बारे में जो कहानी फैलाई गई है मैं उससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। मैं कभी भी लार्स और प्रीति के बीच नहीं आई थी। प्रीति और लार्स के ब्रेकअप के बाद मैं लार्स की जिंदगी में आई। वे काफी पहले अपने निजी कारणों की वजह से अलग हो गए थे। मैं उनके ब्रेकअप की वजह नहीं थी'। 
विज्ञापन


Janhvi Kapoor: जैंडाया-उर्फी जावेद को कॉपी करती हैं जान्हवी, प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं अभिनेत्री

सुचित्रा और प्रीति कभी दोस्त नहीं थे 
सुचित्रा पिल्लई और प्रीति जिंटा के बारे में कहा जाता था कि वे दोस्त हैं, लेकिन सुचित्रा इन बातों से इनकार करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुचित्रा कहती हैं, 'मैं और प्रीति बस एक-दूसरे को जानते थे। हम कभी भी दोस्त नहीं थे। हम परिचित थे क्योंकि हमारा एक कॉमन दोस्त था। मुझे जो 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' का टैग मिला उसके पीछे एक अलग कहानी है। यह तब की बात है जब मैं इंग्लैंड से वापस आई थी और कई पत्रिकाओं के कवर पर मुझे 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' के साथ प्रकाशित किया गया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि मैंने एंड्रयू कॉइन को डेट करना शुरू कर दिया था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें