फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: क्या वाकई मुकेश अंबानी ने लंदन में बुक किया है होटल? होटल की तरफ से सामने आया खंडन

Fri, 26 Jul 2024 11:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इसी महीने विवाह बंधन में बंधे हैं। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अब इन दोनों की शादी के बाद के आयोजन लंदन में आयोजित होंगे। इसके लिए सात सितारा होटल बुक किया गया है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?
विज्ञापन
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikamerchant_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा दुनियाभर में रही। इस आलीशान शादी के कार्यक्रम भी बेहद खास रहे। शादी से पूर्व दो बार भव्य स्तर पर प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित हुए। 12 जुलाई को शादी संपन्न हुई। गुरुवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि अंबानी परिवार अब शादी के बाद के कुछ आयोजनों का जश्न लंदन में मनाने की तैयारी में है। साथ ही इसके लिए अंबानियों ने लंदन में स्टोक पार्क होटल दो माह के लिए बुक किया है। आज शुक्रवार को होटल की तरफ से बयान जारी कर ऐसी खबरों का खंडन किया गया है।

विज्ञापन

शादी समारोह की योजना से किया इनकार
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्टोक पार्क, लग्जरी होटल और गोल्फिंग एस्टेट ने अनंत-राधिका की शादी के यूके में सेलिब्रेशन की मीडिया रिपोर्टों के बाद बयान जारी किया है। होटल ने खबरों का खंडन करते हुए कहा है, 'स्टोक पार्क में हम आमतौर पर निजी मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में मीडिया की अटकलों के मद्देनजर और सटीकता के हित में हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस गर्मी में एस्टेट में किसी शादी समारोह की योजना नहीं है'।

शादी से पूर्व भी भव्य अंदाज में आयोजित हुए प्री-वेडिंग फंक्शन
अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी दुनियाभर में खूब चर्चा में रही है। शादी से पहले दोनों के दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित हुए। पहला कार्यक्रम मार्च के महीने में गुजरात के जामनगर में रखा गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में रिहाना प्रस्तुति देने आई थीं। दूसरा प्री-वेडिंग आयोजन अंबानी परिवार ने विदेश में किया। मई के महीने में परिवार ने क्रूज पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे।
Savi OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'सावी', पति की बेगुनाही के लिए लड़ती महिला की है कहानी
विज्ञापन

कई चर्चित हस्तियों ने की शादी में शिरकत
जुलाई के महीने में अनंत-राधिका का भव्य शादी समारोह आयोजित हुआ। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई फिर संगीत समारोह रखा गया। हर आयोजन शानदार रहा। फिल्मी हस्तियों से लेकर खेल, राजनीति और बिजनेस जगत के लोकप्रिय चेहरे अंबानियों के यहां शादी में शामिल हुए। 
Kargil Vijay Diwas: सितारों ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले- शूरवीरों को मेरा नतमस्तक नमन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें