फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: हर साल चैरिटी के लिए 30 करोड़ रुपये दान में देते हैं महेश बाबू? कई एनजीओ से जुड़े हैं अभिनेता

Wed, 24 Jul 2024 02:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश बाबू कई एनजीओ के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें से एक संगठन रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल से जुड़ा है, जहाँ वह गरीब बच्चों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ अभिनेता को उनके चैरिटी कार्यों के लिए भी जाना जाता है। महेश बाबू कई एनजीओ के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें से एक संगठन रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल से जुड़ा है, जहाँ वह गरीब बच्चों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने में मदद करते हैं। खबर के मुताबिक, उन्होंने मुफ्त चिकित्सा उपचार के माध्यम से एक हजार से अधिक बच्चों को आवश्यक हृदय शल्य चिकित्सा प्रदान की है।

विज्ञापन

हर साल 30 करोड़ रुपये दान करते हैं महेश बाबू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू हर साल 30 करोड़ रुपये दान करते हैं। महेश बाबू ने दो गाँवों को गोद भी लिया है, जिसमें उनका पैतृक गाँव भी शामिल है। इन गांव में उन्होंने सड़क, बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा वह हील ए चाइल्ड नामक चैरिटेबल ट्रस्ट और गैर-लाभकारी संगठन का सह-संचालन भी कर रहे हैं। महेश बाबू का नाम साउथ के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में आता है।


कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं महेश बाबू 

महेश बाबू पोकिरी, अथाडु, गुंटूर कारम सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।  उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। सोशल मीडिया पर महेश बाबू की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तमिल के साथ-साथ हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते है। मगर पिछले कुछ समय से महेश बाबू अपनी फिल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन से परेशान हैं।

विज्ञापन

आखिरी बार गुंटूर कारम में नजर आए थे अभिनेता

अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर गुंटूर कारम नाम की फिल्म में देखा गया था। फिल्म को लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के बाद वे जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे अलग लुक में दिखेंगे। 

विज्ञापन


Shah Rukh Khan: फ्रांस के म्यूजियम ने जारी किया किंग खान के नाम का सिक्का, यह सम्मान पाने वाले पहले अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें