फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Victory Parade: टीम इंडिया की विजय परेड देख भावुक हुए शाहरुख, बोले- लड़कों की खुशी देख गर्व होता है

Fri, 05 Jul 2024 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी विक्ट्री परेड की भीड़ को देखकर हैरान रह गए। शाहरुख ने एक्स पर लिखा, 'लड़कों को इतना खुश और भावुक देखकर मेरा दिल गर्व से भर जाता है'।
विज्ञापन
टीम इंडिया, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप भारत ने अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया ने फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता। वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची तो जोरदार स्वागत हुआ। शहर में टीम इंडिया की विजय परेड का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत नरीमन पॉइंट से हुई और वानखेड़े स्टेडियम पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान लगा कि पूरा शहर खिलाड़ियों के स्वागत को उमड़ आया है। लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे। फिल्मी सितारों ने भी टीम इंडिया पर प्यार लुटाया है। अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर खिलाड़ियों की तारीफ की है।

विज्ञापन

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन ने किया खुलासा, 'कल्कि 2898 एडी' में इसलिए नहीं दिखाया भगवान कृष्ण का चेहरा

बोले- 'सारी रात नाचते रहो'
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी विक्ट्री परेड की भीड़ को देखकर हैरान रह गए। शाहरुख ने एक्स पर लिखा, 'लड़कों को इतना खुश और भावुक देखकर मेरा दिल गर्व से भर जाता है। भारतीयों के लिए यह एक अद्भुत क्षण है। हमारे लड़कों को हमें इतनी ऊंचाइयों पर ले जाते देखना! मेरी टीम इंडिया के सभी लोगों को प्यार और अब पूरी रात नाचते रहो। ये नीली जर्सी वाले लड़के सभी की उदासियां दूर कर देते हैं'। 
विज्ञापन


विक्की कौशल और आयुष्मान ने भी जताई खुशी
शाहरुख खान के अलावा आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल ने भी टीम इंडिया पर प्यार लुटाया है। आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'वेलकम होम बॉयज'। इसी तरह अभिनेता विक्की कौशल ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया है। आयुष्मान खुराना ने तो विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया को शायराना अंदाज में टीम को कविता पढ़कर भी बधाई दी थी। आयुष्मान की वर्ल्ड कप कविता को लाखों का प्यार मिल चुका है।
विज्ञापन





एक दशक बाद चैंपियन बनी टीम
भारतीय टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही टीम वनडे वर्ल्ड कप की विजेता बनी थी। तब भी मुंबई में पूरी रात जश्न मना था। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी तक रोड पर आ गए थे। इसमें शाहरुख खान भी शामिल थे। उससे पहले 2007 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ हुए उस फाइनल मैच को देखने के लिए शाहरुख खान जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम भी पहुंचे थे।
Javed Akhtar: एआर रहमान की सूझ-बूझ के कायल हैं जावेद अख्तर, कहा- उम्र में छोटे हैं पर मुझसे ज्यादा समझदार हैं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें