फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: मन्नत के बाहर दिन भर खड़े रहते थे राजकुमार, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात

Wed, 15 May 2024 05:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

आज राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शामिल हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने पूरी रात स्टेशन पर बिताई थी। हाल में ही अभिनेता ने बताया है कि वह शाहरुख के बंगले के बाहर दिन भर खड़े रहते थे। 
 
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव हिंदी सिनेमा में मौजूदा दौर के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई बार अपने अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। फिलहाल वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'श्रीकांत' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। उन्होंने यह मुकाम काफी संघर्ष के बाद हासिल किया है। हाल में हीं उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प वाकया साझा किया है। 

विज्ञापन


शाहरुख के बंगले के बाहर खड़े रहते थे
राजकुमार राव आज अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे कर उन्होंने एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। फिलहाल वह एक के बाद एक फिल्में लेकर आ रहे हैं। हाल में ही उनकी फिल्म 'श्रीकांत' रिलीज हुई है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी जल्द रिलीज होने वाली है। अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर पूरा दिन खड़े रहा करते थे। 
ndian Film Directors: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्मों का बनाया हिंदी रीमेक, 'एनिमल' के निर्देशक भी हैं शामिल
विज्ञापन

डांस शो के ऑडिशन के लिए आए थे मुंबई
राजकुमार ने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है। वह गुड़गांव से मुंबई डांस पर आधारित टीवी शो 'बूगी वूगी' के ऑडिशन के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त 16 साल के थे। इस दौरान उनके साथ उनका 12 वर्षीय भाई भी उनके साथ था। उन्होंने बताया कि लौटने से पहले ही उनके सारे पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने पूरी रात रेलवे स्टेशन पर बिताई। उस दिन दोनो भाइयों ने बड़ा पाव खा कर भूख मिटाई थी। 
जान्हवी ने कंफर्म किया शिखर के साथ रिलेशन! सुनकर राजकुमार भी मुस्कुराए
विज्ञापन

बताया शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का किस्सा
इस दौरान अभिनेता ने बताया कि वह जब तक मुंबई में थे, अभिनेता शाहरुख खान के बंगले के बाहर सुबह से रात तक खड़े रहते थे। वह बस शाहरुख की एक झलक पाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जब उनका भाई खड़े-खड़े हो कर बोर हो जाता और चलने के लिए कहता तो वह जवाब देते थे कि इसलिए तो आए हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ पहली मुलाकात के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि वह उनसे अपनी फिल्म 'सिटीलाइट्स' की प्रमोशन के सिलसिले में महबूब स्टूडियो में मिले थे। 
Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार
पहले से सब जानते थे शाहरुख 
उन्होंने आगे बताते हुए कहा,'हालांकि, मैं उनसे मिलना चाहता था, लेकिन पहले काफी डरा हुआ था। मैंने शकुन बत्रा को मैसेज किया, जो वहां प्रमोशन संभाल रहे थे। फिर वह अंदर गए और उन्होंने कहा कि शाहरुख मुझे बुला रहे हैं। मैं तुरंत उन्हें अपना परिचय देने लगा कि मेरा नाम राजकुमार राव है और मैंने एफटीआईआई से पढ़ाई की है, जबकि वह पहले से ही मेरे बारे में सब जानते थे'। वह जानते थे कि मुझे 'शाहिद' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, 'काई पो चे' भी अच्छी थी और 'सिटीलाइट्स' आने वाली थी।मैं वहां ऐसे बैठा था, जैसे फिल्म 'ओम शांति ओम' में वह 'आई ऐसी रात है जो' गाने में नजर आते हैं।
बॉलीवुड के खान की तिकड़ी के साथ रोमांस कर चुकी हैं ये हसीनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें