भारतीय फिल्मों के संरक्षण और उसकी विरासत को सहेजने का काम करनी वाली संस्था फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। दरअसल, भारतीय डाक द्वारा फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को उसके काम के लिए सम्मानित किया गया। कवि और गीतकार गुलजार और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल, शुक्रवार, 14 जून, 2024 को मुंबई में फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष डाक कवर के विमोचन के दौरान वहां उपस्थित रहे। दोनों दिग्गजों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए-
Sarfira: 'सरफिरा' बन इस दिन धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, रिलीज डेट के खुलासे के साथ फिल्म का पहला पोस्टर जारी
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के सम्मान में जारी किया गया डाक कवर
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से एक ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की गई है। ट्वीट के मुताबिक, भारत की समृद्ध और विविधतापूर्ण फिल्म विरासत को बचाने, संरक्षित करने और उसे पुनर्स्थापित करने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के प्रयासों के सम्मान में विशेष डाक कवर जारी किया गया। वहीं, कवर के विमोचन के बाद इसका सीमित संस्करण मुंबई स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस के फिलैटली ब्यूरो में उपलब्ध रहेगा। मालूम हो कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है।
गीतकार गुलजार और फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल रहे मौजूद
डाक कवर को महाराष्ट्र सर्कल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल किशन कुमार शर्मा और मुंबई के पोस्टमास्टर जनरल अमिताभ सिंह द्वारा जारी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आज शाम पांच बजे मुंबई स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में किया गया। डाक कवर को पद्म भूषण और ज्ञानपीठ से सम्मानित गीतकार गुलजार और दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण से सम्मानित फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की मौजूदगी में जारी किया गया
Maharaj: इस वजह से अटकी आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म की रिलीज, गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई रोक
'माया मिरिगा' फिल्म को किया था रिस्टोर
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने हाल ही में, उड़िया भाषा की फिल्म 'माया मिरिगा' को रिस्टोर करने का काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन नीरद मोहापात्रा ने किया था। फिल्म को बोलोग्ना में होने वाले प्रतिष्ठित इल सिनेमा रिट्रोवेटो फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा, जिसका आयोजन 22 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक होगा।
CM Pinarayi Vijayan: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम को केरल सीएम ने किया सम्मानित, पोस्ट साझा कर दी सभी को बधाई