बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर चर्चा में है। अभिनेत्री ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वह हमेशा से इस तरह की फिल्म करना चाहती थी, जो प्रदर्शित करती हो कि किस तरह से शादी के बाद महिलाओं को घरेलू कामो में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें ‘मिसेज’ के लिए संपर्क किया गया अभिनेत्री ने तुरंत इसके लिए हां कर दी।
मलयालम फिल्म का हिंदी रूपांतरण है ‘मिसेज’
सान्या की आगामी फिल्म ‘मिसेज’ साल 2021 में आई निर्माता जियो बेबी की मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचेन’ का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म एक डांसर की जिंदगी पर आधारित थी, जिसकी शादी एक ऐसे परिवार में हो जाती है, जो खुले विचारों का नहीं है। उस पर घर के काम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। अंत में वह इसका विरोध करती है।
'चंदू चैंपियन' के मुरीद हुए सुनील शेट्टी, पोस्ट कर की तारीफ
इस समस्या से गुजर रही हैं बहुत सारी महिलाएं
अभिनेत्री सान्या ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है, इस समस्या से बहुत सारी महिलाएं गुजरती हैं। गृहणी होना एक कम सराहना वाला काम माना जाता है। बहुत सारे लोग इसे काम नहीं मानते हैं। इसलिए, यह हर जगह फैला हुआ एक मुद्दा है, जिसका सामना बहुत सारी महिलाएं करती हैं। यही बात किरदार की यात्रा को और फिल्म को सबसे जुड़ने वाला बनाती है।’
स्क्रिप्ट सुनते ही किरदार से हो गया प्यार
‘मिसेज’ फिल्म का निर्देशन आरती कादव ने किया है। जिन्होंने फिल्म में महिलाओं के लचीलेपन और उनकी ताकत को प्रदर्शित किया है। सान्या ने कहा कि उन्होंने जैसे ही इसकी हिंदी स्क्रिप्ट को सुना वह ‘ऋचा’ किरदार से प्यार कर बैठी। उन्होंने कहा, ‘मैंने तुरंत इसके लिए हां कर दी। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और किरदार से प्यार कर बैठी। मैं बहुत सी ऐसी महिलाओं को जानती हूं, जो इसी तरह की चीजों से गुजर रही हैं। मैं उनके लिए सहानुभूति महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि एक जिम्मेदार अभिनेता के रूप में ऐसी कहानियों को बताया जाना चाहिए।’
किरदार के लिए की कड़ी मेहनत
अभिनेत्री सान्या ने साझा किया कि उनकी एक दोस्त भी इसी तरह की समस्या से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने महिलाओं के साक्षात्कार लिए और उनकी लिखी कविताएं पढ़ी, जिसमें उन्होंने अपने बारे में लिखा था।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिल चुका है पुरस्कार
हाल ही में अभिनेत्री को ‘मिसेज’ में अदाकारी के लिए न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। अभिनेत्री यह पुरस्कार पाकर बेहद खुश हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने किया है।
Kannappa Teaser: 'कनअप्पा' की दुनिया में स्वागत है, विष्णु मांचू की महाकाव्य का टीजर पांच भाषाओं में हुआ रिलीज