फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: 'कमबैक ऐसा करो की लोग देखते रह जाए', मेगास्टार चिरंजीवी ने बांधे प्रभास की तारीफों के पुल

Sat, 23 Dec 2023 11:57 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेगास्टार चिरंजीवी, प्रभास - फोटो : social media
विज्ञापन
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सलार' को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन भारत में लगभग 95 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' की भिड़ंत शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से हुई है। प्रभास अभिनीत फिल्म की दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रभास और 'सलार' की टीम को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। चिरंजीवी ने एक्स पर नोट लिख 'सलार' के कलाकारों और निर्देशक की तारीफ की। 
विज्ञापन


मेगास्टार ने की प्रभास की तारीफ
चिरंजीवी ने की प्रभास की तारीफ करते हुए लिखा, 'हार्दिक बधाई मेरे प्रिय 'देवा' स्टार प्रभास। 'सलार: पार्ट वन- सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। मेगास्टार ने 'सलार' के निर्देशक प्रशांत नील को बधाई देते हुए कहा कि आप फिल्म निर्माण में महान हैं। चिरंजीवी ने वरदराजा मन्नार, श्रुति हासन और कार्था के अभिनय की भी तारीफ की और 'सलार' की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'हम फिल्मों का बहुत ज्यादा विश्लेषण करते हैं, ये एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं', बोले शाहरुख खान
विज्ञापन




डंकी को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड
'सलार' की बात करें, तो इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा श्रुति हसन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, रामचंद्रन राजू और ब्रह्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी प्रशांत नील के साथ संदीप रेड्डी बांदला, हनुमान चौधरी और डॉ. सूरी ने मिलकर लिखी है। इसके निर्माता विजय किरगंदूर हैं। बता दें कि प्रशांत नील निर्देशित 'सलार: पार्ट वन - सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की। 'सलार' ने शाहरुख की 'डंकी', 'जवान' और 'पठान' के पहले दिन के कलेक्शन को पछाड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन


दूसरे पार्ट की हुई घोषणा
'सलार' की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म के दूसरे भाग का एक पोस्ट-क्रेडिट सीन वायरल हो रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो के आखिर में स्क्रीन पर ‘सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम’ लिखा आता है।

यह भी पढ़ें: Dunki: 'कावेरी अम्मा' को भायी किंग खान की डंकी, बताया थिएटर में इंटरवेल के दौरान लोगों का कैसा था व्यवहार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें