ग्राफिक्स कलाकारों द्वारा तैयार की गई तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्राफिक्स कलाकारों ने तैयार की तस्वीरें
इलैयाराजा निजी जीवन में कई प्रमुख हस्तियों से विशेष बंधन साझा करते हैं। इनमें एआर रहमान, फिल्मकार मणिरत्नम और गीतकार वैरामुथु जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। लोगों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए, ग्राफिक्स कलाकारों ने इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कई अभिनेताओं को चित्रित करने की कोशिश की है। इन तस्वीरों में प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता सिलंबरासन टीआर को एआर रहमान के रूप में दिखाया गया है, जबकि माधवन को मणिरत्नम और विशाल को वैरामुथु के रूप में दिखाया गया है।
पद्म पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
पोस्टर में युवा इलैयाराजा को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर हारमोनियम लिए हुए दिखाया गया है, जो संगीतकार के प्रारंभिक वर्षों की झलक पेश करता है। हालांकि, कलाकारों और क्रू की आधिकारिक घोषणा अभी मेकर्स की ओर से नहीं की गई है। निजी जीवन की बात करें तो इलैयाराजा की शादी जीवा से हुई थी और दंपति के तीन बच्चे कार्तिक राजा, भवतारिणी और युवान शंकर राजा हैं। ये सभी फिल्म संगीतकार और गायक हैं। अपने करियर में इलैयाराजा पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर के लिए दो पुरस्कार शामिल हैं। 2010 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से नवाजा गया था। इसके बाद 2018 में वे पद्म विभूषण से सम्मानित हुए, जो भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस