नाम बदलने के लिए मिला नोटिस
रिपोर्ट के अनुसार नोटिस में कहा गया है कि बीमा कंपनी नहीं चाहती कि फिल्म की टीम इसके शीर्षक के साथ आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर मेकर्स अगले सात दिनों के भीतर फिल्म का नाम नहीं बदलते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल विग्नेश और टीम ने अभी तक इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर
लव इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन में अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एसजे सूर्या भी महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। इसकी घोषणा पिछले साल दिसंबर में की गई थी। विग्नेश ने मुहर्त की तस्वीरें साझा की थीं। साथ ही, कैप्शन में उन्होंने भगवान और पूरे ब्रह्मांड को धन्यवाद दिया था।
अनिरुद्ध के संगीत से सजी होगी फिल्म