फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: धनुष के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, इस निर्देशक के साथ फिल्म बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Sun, 17 Mar 2024 06:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष और राजकुमार पेरिसामी को लेकर चर्चा है कि दोनों आगामी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुष तमिल सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। साउथ के अलावा हिंदी पट्टी में भी उनकी गजब की लोकप्रियता है। वे इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। इस बीच चर्चाओं का  बाजार गर्म है कि वे जल्द ही निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन

मुस्कुराता दिखा एल्विश: सांपों के जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

फिल्म की नहीं हुई आधिकारिक घोषणा
हालांकि, इसको लेकर अभिनेता या निर्देशक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर धनुष की आगामी फिल्मों को लेकर चल रही खबरें सही साबित होती हैं वे इस साल के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक बन जाएंगे। धनुष मौजूदा समय में अपनी फिल्म 'रायण' में बिजी हैं। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। बताया  जा रहा है कि फिल्म में लोगों को एक्शन और रोमांच का डबल डोज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda: वीर सावरकर के पोते ने की रणदीप की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने इस फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत

कुबेर में भी नजर आएंगे धनुष
इस फिल्म के अलावा धनुष शेखर कम्मुला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुबेर' पर भी काम कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी नजर आएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक और एक्शन से भरपूर ड्रामा थ्रिलर होगी। राजकुमार पेरियासामी की बात करें तो वे अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अमरन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि होगी। फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी सहित कई बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Hanuman: सिनेमाघरो के बाद ओटीटी पर भी 'हनुमान' ने मचाया धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में टॉप 2 में बनाई जगह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें