फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIIMA Awards: साइमा अवॉर्ड्स में दिखा नानी की फिल्मों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी सूची

Sun, 15 Sep 2024 10:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स उर्फ साइमा में इस साल नानी की फिल्मों का जलवा देखने को मिला है। उनकी दो फिल्मों हाय पापा और दशहरा ने अलग-अलग श्रेणियों में कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
साइमा अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : एक्स- साइमा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स उर्फ साइमा 2024 का पहला दिन शनिवार (14 सितंबर) शाम को आयोजित हुआ। इस समारोह में नानी, रक्षित शेट्टी, मृणाल ठाकुर और कीर्ति सुरेश ने बड़े पुरस्कार अपने नाम कर बड़ा धमाल मचाया। दुबई में आयोजित इस समारोह में नानी ने दशहरा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (तेलुगु) का पुरस्कार जीता, जबकि रक्षित ने सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए के लिए कन्नड़ में यही पुरस्कार जीता। इस कार्यक्रम में नानी की फिल्मों की धूम देखने को मिली। दशहरा ने तीन पुरस्कार जबकि हाय पापा ने अलग-अलग श्रेणियों में छह पुरस्कार अपने नाम किए।

विज्ञापन

Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की कमाई में उछाल, 'स्त्री 2'- 'गोट' ने भी पकड़ी रफ्तार


मृणाल-कीर्ति ने जीते पुरस्कार

दोनों फिल्मों की मुख्य अभिनेत्रियों कीर्ति सुरेश और मृणाल ठाकुर ने साइमा 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तेलुगु) का पुरस्कार जीता। वहीं, कटेरा ने कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत भगवंत केसरी ने तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता। आइए देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची...

विज्ञापन

Tumbbad: दर-दर भटके अनुराग, नवाज ने शुरू कर दी थी तैयारी, तुम्बाड़ के निर्देशक ने साझा किया 15 साल का संघर्ष

विज्ञापन

साइमा 2024 विजेता (तेलुगु):

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: नानी (दशहरा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कीर्ति सुरेश (दशहरा)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: श्रीकांत ओडेला (दशहरा)


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): आनंद देवरकोंडा (बेबी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): मृणाल ठाकुर (हाय नन्ना)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: भगवंत केसरी

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: दीक्षित शेट्टी (दशहरा)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: बेबी खैरा खान (हाय पापा)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता: संगीत शोभन (मैड)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री: वैष्णवी चैतन्य (बेबी)

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता: विष्णु (मैड)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: अब्दुल वहाब (हाय पापा, खुशी)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन: भुवना गौड़ा (सलार)

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड गायक: राम मिरयाला (उरु पल्लेटूरू-बालागम)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: सौर्युव (हाय डैड)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्माता: वैरा एंटरटेनमेंट्स (हाय डैड)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स): साई राजेश


साइमा 2024 विजेता (कन्नड़):

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: काटेरा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रक्षित शेट्टी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: चैत्रा आचार (टोबी)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: हेमंथ राव (सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक (कन्नड़): नितिन कृष्णमूर्ति (हॉस्टल हुडुगारु बेकागिद्दरे)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): धनंजय (गुरुदेव होयसला)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): रुक्मिणी वसंत (सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: आराधना (काटेरा)

नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रमेश इंदिरा (सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: वी हरिकृष्णा (काटेरा)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): मंगली (काटेरा)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): कपिल कपिलन (सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए)

सिनेमा में उत्कृष्टता का पुरस्कार: शिवराज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें