सामंथा को मिले एक के बाद एक झटके
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सामंथा से ने इस बारे में बात की कि जिंदगी के उतार चढ़ाव में किस तरह उनके फैंस इसका हिस्सा बन गए। उन्होंने कहा, “जब मैं एक असफल शादी के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी और मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित हो रहा था तो यह एक तिहरी मार की तरह था। उस दौरान मैंने उन अभिनेताओं के बारे में पढ़ा, जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे और वापसी की या ट्रोलिंग या चिंता का सामना किया। उनकी कहानियां पढ़ने से मुझे मदद मिली। इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा कर सकती हूं।''
Salman Khan: स्टारकिड होने का दबाव महसूस करती हैं अलीजेह, बोलीं- पैपराजी से रूबरू होना सबसे मुश्किल
परेशानी से लड़ना जानती हैं अभिनेत्री
सामंथा ने आगे कहा, "यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि इस देश में एक पसंदीदा सितारा होना एक अविश्वसनीय उपहार है, इसलिए इसके लिए जिम्मेदार बनें, ईमानदार और वास्तविक बनें और अपनी कहानी बताएं। यह हमेशा इस बारे में नहीं होता है कि किसी के पास कितने सुपर हिट और ब्लॉकबस्टर हैं, कितने पुरस्कार जीते गए हैं, परफेक्ट बॉडी है या सबसे खूबसूरत ड्रेस हैं। यह दर्द है, कठिनाइयां, परेशानियां हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी कमियां इतनी सार्वजनिक हो गई हैं। मैं वास्तव में उनसे काफी सशक्त हूं। मैं जानती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है, मैं उससे लड़ने जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग इसी तरह की स्थिति में हैं, उनके पास भी लड़ते रहने की ताकत होगी।"
Tiger 3: जूनियर टाइगर के किरदार पर अभी से सबकी नजर, हिंदी सिनेमा में दिख रहा इन नए बाल कलाकारों का दबदबा