फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Raj Dies: मलयालम अभिनेता मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का निधन, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 03 Oct 2024 10:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज मलयालम अभिनेता मोहन राज का गुरुवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनका स्टेज नाम कीरीकदन जोस था। लोगों के बीच वह इसी नाम से चर्चित थे। 
विज्ञापन
मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज मलयालम अभिनेता मोहन राज का गुरुवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनका स्टेज नाम कीरीकदन जोस था। लोगों के बीच वह इसी नाम से चर्चित थे। मोहन राज का निधन कांजीरामकुलम स्थित उनके घर पर हुआ। वह उम्र संबधी बीमारियों से जूझ रहे थे। मोहनलाल को फिल्म 'कीरीदम' में निभाए गए प्रतिष्ठित खलनायक भूमिका के लिए व्यापक पहचान मिली थी। 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी श्रद्धांजलि

तीन दशकों से अधिक के करियर में मोहन राज ने कई उल्लेखनीय खलनायक के किरदार निभाए थे। मलयालम सिनेमा पर उन्होंने अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने मोहन राज के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


Stree 2 Box Office Collection Day 50: ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरों में लगाई हाफ सेंचुरी, 50वें दिन भी बटोरे दर्शक

निर्देशक दिनेश पणिकर ने साझा की दुखद खबर

मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मोहन राज का आज दोपहर करीब 3 बजे कांजीरामकुलम (तिरुवनंतपुरम) स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। अभिनेता और निर्देशक दिनेश पणिकर ने फेसबुक पर मोहन राज के निधन की चौंकाने वाली खबर की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'उनका निधन दोपहर करीब 3 बजे कांजीरामकुलम (तिरुवनंतपुरम) स्थित उनके आवास पर हुआ। दाह संस्कार कल (शुक्रवार को) होगा।'

Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन रही महज इतनी कमाई

मोहन राज का करियर 

अनुभवी अभिनेता मोहनराज अपने पीछे यादगार अभिनय की विरासत छोड़ गए हैं। उनका शानदार करियर तीन दशकों तक चला, जिसकी शुरुआत 1988 की मलयालम फिल्म 'मूनम मुरा' से सिल्वर स्क्रीन पर हुई। मोहनराज ने कई मलयालम फिल्मों में काम किया और खुद को एक बहुमुखी और लोकप्रिय प्रतिभा के रूप में स्थापित किया। हालांकि, 2008 के बाद उनकी गति धीमी हो गई, लेकिन उन्होंने चुनिंदा प्रस्तुतियां देना जारी रखा, उनकी आखिरी उल्लेखनीय भूमिका ममूटी की 2022 की फिल्म 'रोर्शच' में विश्वनाथन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें