फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' की एक और उपलब्धि, बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी प्रभास की मूवी

Sat, 28 Sep 2024 12:56 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल की ब्लॉकबस्टर पैन-इंडियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को आधिकारिक तौर पर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 29वें संस्करण में प्रदर्शित होने के लिए चुना गया है। 
 
विज्ञापन
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की ब्लॉकबस्टर पैन-इंडियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को आधिकारिक तौर पर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 29वें संस्करण में प्रदर्शित होने के लिए चुना गया है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद, फिल्म ने आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव के लिए चयनित होकर एक और उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म 8 अक्तूबर और 9 अक्तूबर 2024 को प्रदर्शित की जाएगी।

बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी 'कल्कि 2898 एडी'

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोमांचक खबर साझा करते हुए लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कल्कि 2898 एडी प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 और 9 अक्तूबर को इसका लुत्फ उठाए।' बुसान फिल्म महोत्सव का 29वां संस्करण 2 अक्तूबर से शुरू होगा, जिसका समापन 11 अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


Bollywood Ki Betiyan: जान्हवी, अनन्या और अंजनी को नहीं मिली तवज्जो, बॉलीवुड की बेटियों से बोर हो चले दर्शक

'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

'कल्कि 2898 एडी' की पहली झलक सबसे पहले सैन फ्रांसिस्को के प्रतिष्ठित कॉमिक-कॉन में लॉन्च की गई थी। इस साल अपनी शुरुआती रिलीज पर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक डायस्टोपियन युग पर आधारित है, जहां हिंदू भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार कल्कि बुरी ताकतों से लड़ने के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।

TRP This Week: 'अनुपमा' की गद्दी छिनना हुआ मुश्किल, टॉप 10 लिस्ट में हुई 'खतरों के खिलाड़ी 14' की वापसी

कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स

'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद, निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म की अगली कड़ी पर काम चल रहा है और इसके 2027 या 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है। 'कल्कि 2898 एडी' कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म है। रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म सीरीज में कुल तीन भाग होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में सलमान खान के साथ मेजबानी की कमान संभालेगा ये मशहूर कॉमेडियन? प्रोमो से मिले संकेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें