फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichcha Sudeep Mother Dies: कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की मां का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 20 Oct 2024 12:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कन्नड़ अभिनेता और टेलीविजन होस्ट किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का रविवार, 20 अक्तूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सरोजा बीते लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।
विज्ञापन
किच्चा सुदीप की मां का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेता और टेलीविजन होस्ट किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का रविवार, 20 अक्तूबर को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सरोजा संजीव ने सुबह करीब 7 बजे जयनगर के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं का इलाज कराने के लिए भर्ती थीं। सरोजा की तबीयत सुबह में ज्यादा बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स किच्चा सुदीप की मां को नहीं बचा सके। 

अंतिम क्षणों में मां के साथ थे किच्चा सुदीप

अपने परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले अभिनेता किच्चा सुदीप को प्रशंसकों, सहकर्मियों और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से व्यापक से संवेदनाएं मिली हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की मां के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। कन्नड़ सिनेमा में अपने व्यापक प्रभाव के लिए जाने जाने वाले किच्चा सुदीप कथित तौर पर अपनी मां के अंतिम क्षणों में उनके साथ थे। सरोजा संजीव लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और हाल के हफ्तों में उनकी हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


MAMI Film Festival 2024: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का मामी में धमाका, इस ओटीटी पर होने जा रही रिलीज

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुदीप के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सुदीप और सरोजा की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभिनेता किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले और भगवान सुदीप और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।'

Jai Hanuman: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की प्राणवायु बने हनुमान, पढ़िए किस कलाकार को मिल रहा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन


मां के बेहद करीब थे किच्चा सुदीप

सुदीप अपनी मां सरोजा के बेहद करीब थे। पिछले कुछ वर्षों में वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं और उन्हें मदर्स डे या उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे हैं। 2019 में, उन्होंने उनकी तस्वीर पोस्ट की और 'बिना शर्त प्यार' के बारे में लिखा साथ ही उन्हें हर चीज के लिए धन्यवाद दिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें