इस अभिनेता की हुई एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कालिदास जयराम नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह कमल हासन के साथ विक्रम में भी दिख चुके थे। फिल्म के सेट से निर्देशक के साथ उनकी तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, फिल्म में उनका क्या किरदार होगा यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इंडियन 2 में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दो तीन दिनों तक ताइवान में चलेगी, इसके बाद टीम अगले शेड्यूल के दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन अभिनीत फिल्म का विदेश में शेड्यूल मई तक चलने की उम्मीद है।
Shiamak Davar: गीगी हदीद मामले में वरुण को मिला कोरियोग्राफर श्यामक डावर का सपोर्ट,बोलें- सब कुछ प्री-प्लान था
तेजी से चल रही शूटिंग
गौरतलब है कि निर्देशक शंकर ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि 'इंडियन 2' की शूटिंग जून-जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी और पोस्ट-प्रोडक्शन का प्रमुख काम इसके बाद शुरू हो जाएगा। निर्माता फिल्म को त्योहार के अवसर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अभी फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि यह कौन से त्योहार पर रिलीज होगी। बता दें कि इंडियन साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब 27 साल बाद इसका सीक्वल आने जा रहा है, जिसकी वजह से कमल हासन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
RRR: जापान में सात महीने से बॉक्स ऑफिस पर RRR का राज, फिल्म ने अब दर्ज किया यह नया रिकॉर्ड