फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: नानी की 'दशहरा' देख खुश हुए प्रभास, पोस्ट साझा कर बोले- हमें और ऐसी फिल्में बनानी चाहिए

Sun, 02 Apr 2023 10:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने साउथ के नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दशहरा' देखी और उसे मसाला एंटरटेनर फिल्म बताया।
विज्ञापन
प्रभास- नानी की फिल्म 'दशहरा' - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'दशहरा' गुरुवार 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म का दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। वहीं, अब फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही नानी की दमदार अदाकारी को भी लोगों ने सराहा। साउथ के कई सेलेब्स नानी की फिल्म 'दशहरा' की तारीफ कर चुके हैं। अब इस कड़ी में साउथ सुपरस्टार प्रभास का नाम भी जुड़ गया है। प्रभास ने 'दशहरा' फिल्म की समीक्षा की।

विज्ञापन

प्रभास - फोटो : social media
दरअसल, हाल ही में 'बाहुबली' स्टार प्रभास ने नानी की फिल्म 'दशहरा' देखी और उसे मसाला एंटरटेनर फिल्म बताया। फिल्म देखने के बाद प्रभास बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इंस्टाग्राम पर प्रभास ने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा 'अभी-अभी 'दशहरा' देखी। क्या फिल्म है। मुझे यह बहुत पसंद आई। इस फिल्म को करने के लिए नानी को बधाई। नानी, निर्देशक श्रीकांत ओडेला, कीर्ति सुरेश और पूरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया। हमें इस तरह की और फिल्में करनी चाहिए।'

Parineeti Chopra : 'राजनेता से कभी शादी नहीं करुंगी', शादी के अटकलों के बीच परिणीति का पुराना इंटरव्यू वायरल

दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
'दशहरा' ने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म अब तक 58 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में फैंस को नानी और कीर्ति सुरेश की रोमांटिक केमिस्ट्री पसंद आ रही है। दमदार एक्शन सीक्वेंस पर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हैं।

Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म की कहानी की तो एक्शन ड्रामा 'दशहरा' गोधवारीखानी के वीरलापल्ली गांव के लोगों की कहानी दर्शाती है, जहां गांव में दो गुटों के बीच राजनीति होती है। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित 'दशहरा' में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।

Ajay Devgn: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान फैन ने की ऐसी गुस्ताखी, अजय का रिएक्शन देख फूटा ट्रोल्स का गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें