तेलंगाना सरकार की ओर से निर्माता और वितरक दिल राजू को तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए की गई है।
निर्माता और वितरक दिल राजू को तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए की गई है। मुख्य सचिव संथी कुमारी द्वारा जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है।
दिल राजू का असली नाम वेंकट रामण रेड्डी है। उन्होंने 1990 में फिल्म इंडस्ट्री में वितरक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स नाम का अपना प्रोडक्शन बैनर स्थापित किया। साल 2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दिल' का निर्माण किया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें 'दिल राजू' के नाम से प्रसिद्ध कर दिया। Bigg Boss 18: रजत दलाल के खिलाफ दर्ज है किडनैपिंग का मामला, बोले- 'मैं इंसान हूं, कोई मूर्ति...'
जल्द आएंगी दिल राजू की ये तीन फिल्में
मौजूदा समय में दिल राजू तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। 'गेम चेंजर' जो एक बड़े बजट की फिल्म है और इसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह 'संक्रांतिकी वस्तुन्नम' नाम की फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही, उनके आगामी प्रोजेक्ट में 'थम्मुडु' नाम की फिल्म का नाम भी शामिल है। Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत को हाशिये पर धकेले जाने से फहद फासिल खफा, आगे कोई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला