फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शादी की अनदेखी तस्वीरें फिर आई सामने, शोभिता ने नागा चैतन्य के सिर पर डाला चावल का मिश्रण

Fri, 06 Dec 2024 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी के दौरान तलम्बरालु समारोह की एक खुशी भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
शोभिता-नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जहां प्रशंसकों को 'सोचाय' शादी के कुछ मजेदार और यादगार पलों की झलक देखने को मिली, वहीं अब उनकी शादी के दौरान तलम्ब्रालु समारोह की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। 
विज्ञापन

शोभिता ने चै के सिर पर डाला हल्दी-चावल का मिश्रण
इंस्टाग्राम पर सामने आई एक तस्वीर में शोभिता धुलिपाला लाल और सफेद कांजीवरम साड़ी में पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन की तरह सजी हुई बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वह तलंबरालु समारोह में भाग लेते हुए खुश दिख रही हैं और नागा चैतन्य के सिर पर चावल और हल्दी का मिश्रण डाल रही हैं। चैय भी इस दौरान शेरवानी में बेहद हैंडसम लुक में नजर आए, जैसे ही शोभिता ने उन पर चावल का मिश्रण डाला, उनके आस-पास मौजूद मेहमान खुश दिखे।
 

तेलुगु की शादी की एक और रस्म निभाते शोभिता-नागा
तलंबरालु एक तेलुगु शादी की रस्म है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे पर हल्दी में चावल और मोती डालते हैं। यह समारोह साथी पर प्यार, खुशी और समृद्धि बरसाने का प्रतीक है। 
विज्ञापन

शादी में शामिल सेलेब्स
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंध गए। कल वायरल हुई एक तस्वीर में जोड़े को अक्किनेनी नागेश्वर राव की प्रतिमा के सामने एक साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। इस बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर आ रही हैं। उनकी शादी में चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और उनका परिवार, पीवी सिंधु, राणा दग्गुबाती, अनुराग कश्यप, एसएस राजमौली, कार्थी और अन्य सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।
Agni: मिलिए देश की पहली महिला फायरफाइटर हर्षिणी से, ‘अग्नि’ मे संयमी खेर के रोल में इन्हीं का दिख रहा रुआब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें