फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar House Demolished: ध्वस्त की गई सुपरस्टार अजित कुमार के चेन्नई वाले घर की दीवार, जानें वजह

Sun, 22 Oct 2023 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को पिछले काफी समय से अपने चेन्नई स्थित घर के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर आ रही है कि पिछले काफी समय से चल रहे समस्याओं के कारण उनके घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय सितारे फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड सितारों को भी टक्कर देते नजर आते हैं। उनकी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक के बारे में जानने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। इन सितारों में सुपरस्टार अजित कुमार का नाम भी शामिल है। एक से बढ़कर एक फिल्में देकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अजित कुमार आज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन आज वजह उनकी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि अपने घर को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, खबर आ रही है कि अभिनेता के घर की दीवार गिरा दी गई है।  

विज्ञापन

गिराई गई अजित कुमार के घर की दीवार
एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को पिछले काफी समय से अपने चेन्नई स्थित घर के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर आ रही है कि पिछले काफी समय से चल रहे समस्याओं के कारण उनके घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें, तिरुवन्मियूर से आने के बाद अभिनेता चेन्नई के दक्षिण में एक इलाके इंजंबक्कम में रह रहे थे।
TV Celebs: टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां साउथ फिल्मों में भी बिखेर चुकी हैं जलवा, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
विज्ञापन


क्या है इसके पीछे की वजह
रिपोर्ट में कहा गया है कि अजित कुमार के इलाके में चल रहे सड़क विस्तार और वर्षा जल निकासी कार्यों के कारण उनके घर की एक दीवार को ध्वस्त कर दिया गया है। अजित के घर की दीवार के अलावा, उसी क्षेत्र में अन्य घरों की आसपास की दीवारें भी ध्वस्त की गई हैं। चल रहे काम के कारण अजित और उनका परिवार बीच से सीधे अपने घर में प्रवेश नहीं कर पा रहा है। बता दें, अभिनेता ने कथित तौर पर साल 2017 में अपने घर में कुछ रिनोवेशन कराया था इसलिए वह अपने परिवार के साथ एक किरए के घर में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

The Girlfriend First Look: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का हुआ एलान, 'द गर्लफ्रेंड' के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

एक साल में एक ही फिल्म करेंगे अजित कुमार
अजित कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में घोषणा की है कि वह साल में केवल एक ही फिल्म में अभिनय करेंगे। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'थुनिवु' में देखा गया था। यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अजित कुमार अगली बार फिल्म 'विदा मुयार्ची' में नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।
Chhavi Mittal: छवि मित्तल के पैर में हुआ फ्रैक्चर, फैंस के साथ साझा किया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें