फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Film Announcement: बड़े पर्दे पर आदिवि शेष-श्रुति हासन मचाएंगे धमाल, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर

Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस शानदार फिल्म के टाइटल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं है। मेकर्स ने फिल्म का नाम अभी गुप्त रखने का फैसला किया।
विज्ञापन
आदिवी सेष, श्रुति हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार आदिवि शेष और श्रुति हासन अपने अगले मेगा पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। क्रिसमस से ठीक पहले निर्माताओं ने इसकी घोषणा कर फैंस को खास सौगात दी है। 

विज्ञापन

जल्द आएगा बड़ा अपडेट
इस शानदार फिल्म के टाइटल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं है। मेकर्स ने फिल्म का नाम अभी गुप्त रखने का फैसला किया। बता दें कि 2022 की  बायोपिक मेजर के बाद आदिवि शेष की ये लगातार दूसरी हिंदी फिल्म है। इसके पहले फिल्म में उन्हें मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के रूप में बड़े पर्दे पर देखा जा चुका है। फिलहाल नई फिल्म से जुड़ी जितनी भी जानकारी है उसे मेकर्स ने छिपाकर रखा है। बताया जा रहा है कि धीरे धीरे कर इन सब पर से पर्दा हटाया जाएगा। जिसमें कैरेक्टर पोस्टर और टाइटल अनाउंसमेंट शामिल हैं। फिल्म के निर्माता दर्शकों को फिल्म से जुड़े अपडेट आने वाले समय में एक-एक करके देने के पक्ष में हैं।

शेनिल देव करेंगे निर्देशन
इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा की ओर से किया जा रहा है। अन्नपूर्णा स्टूडियो इसे प्रस्तुत कर रहा है। इसका निर्देशन शेनिल देव कर रहे है। यह फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले वे 'क्षणम' और 'गुडाचारी' सहित कई तेलुगु ब्लॉकबस्टर्स के लिए डीओपी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कम उम्र की प्रशंसित फिल्म 'लैला' का भी निर्देशन किया, जिसे आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था।
विज्ञापन

अलग-अलग भाषाओं में शूट हो रही फिल्म
निर्माताओं ने एक बयान में कहा, "फिल्म के हर फ्रेम, संवाद और दृश्य को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी अलग-अलग शूट किया जा रहा है। प्रत्येक संस्कृति की मूल प्रकृति के अनुसार उनके साथ अलग-अलग व्यवहार किया जा रहा है।" इस फिल्म का सह-निर्माण सुनील नारंग ने किया गया है, जिसमें आदिवी शेष और शेनिल देव भी कहानी और पटकथा क्रेडिट साझा करेंगे। प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 'फैमिली मैन 3' को लेकर साझा की नई जानकारी, इस दिन शुरू होगी सीरीज की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें