निर्देशक को लेकर कही ये बात
शिवकार्तिकेयन ने फिल्म के निर्देशन राजकुमार पेरियासामी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि निर्देशक राजकुमार द्वारा कहानी सुनाए जाने के बाद अमरण में काम करेंगे। वह जानते थे की उन्हे क्या चाहिए और उन्होंने अपने जीवन के तीन साल स्क्रिप्ट और उसके निर्माण पर काम करने के लिए समर्पित कर दिए, इसलिए वह भी क्रेडिट के हकदार हैं'। इसके अलावा एक्टर ने सह-कलाकार साई पल्लवी की भी तारीफ की। अमरण के कारोबार की बात करें तो 31 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 92.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसका बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Kartik Aaryan: कार्तिक के दिल में है कौन? 'रूह बाबा' ने उठाया पर्दा, बोले- मुझे लाइव लोकेशन भेजने की जरूरत...